राजनीति

ममता की राह पर भूपेश.. कथित छापे और कुछ बंगलों में पुलिस तैनात करने पर भाजपा ने उठाया सवाल, साय ने पूछा- किस भय से खास बंगलों पर पहरा बैठा दिया?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासी और प्रशासनिक गलियारे में शुक्रवार को कथित छापे की चर्चा रही। वहीं, कुछ कुछ बंगलों के बाहर पुलिस की पहरेदारी की चर्चा रही। इस पर भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सवाल किया है।

साय ने सीएम भूपेश बघेल से पूछा कि किसके भय से बंगलों के बाहर पहरा बैठा दिया है। इन्हें किससे खतरा है, जो सुरक्षा बढ़ा दी गई है? पहरा बैठाने के पीछे कौन सा राज छिपा है और कौन सा डर सता रहा है। यदि किसी एजेंसी की पड़ताल का डर है तो राज्य सरकार को सहयोग देना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की राह पर चलते हुए जांच एजेंसियों के काम में अड़ंगा लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए यह टकराव उत्पन्न किया जा रहा है। यदि छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट जंगलराज नहीं चल रहा है, कानून का राज चल रहा है तो फिर यह पहरेदारी क्यों?

साय ने कहा कि कुछ जगहों पर पहले ही छापा पड़ा है। इस बार मुख्यमंत्री ने पहले से ही पहरा लगा दिया ताकि कोई जांच पड़ताल नहीं कर सके। आखिर क्या वजह है कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में किसी एजेंसी की संभावित प्रक्रिया को रोकना चाहते हैं। वे यह भी बताएं कि किसको रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। क्या इन लोगों को नक्सलियों से किसी खतरे की आशंका पर ऐसा किया गया है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button