राजनीति

मरकाम और शुक्ला में विवाद: पीसीसी अध्यक्ष ने प्रभारी महामंत्री संगठन को हटाया, चावला को दी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विवाद के बाद प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला को हटा दिया है। शुक्ला के स्थान पर प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला को यह जिम्मेदारी दी गई है। यह फैसला नई दिल्ली से लौटने के बाद लिया गया है।

मरकाम और चावला साथ में दिल्ली गए थे। खबर है कि जाने से पहले ही शुक्ला को हटाने की रूपरेखा बन गई थी। केंद्रीय नेतृत्व को सूचना देने के बाद इस पर अमल किया गया।

अभी तक शुक्ला के नए दायित्व को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है, इसलिए पूरी तरह तय माना जा रहा है कि मरकाम ने विवादों के बाद यह कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पसंद से शामिल किया गया थाजानकारी के मुताबिक मरकाम जब अपनी कार्यकारिणी बना रहे थे, तब चंद्रशेखर शुक्ला के पक्ष में नहीं थे। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पसंद के आधार पर शुक्ला को अहम जिम्मेदारी दे दी गई थी। इसके बाद मरकाम के साथ ट्यूनिंग में दिक्कत थी।

इधर, चावला की नियुक्ति पर भाजपा के किसान नेता गौरीशंकर श्रीवास ने कटाक्ष किया है। श्रीवास ने कहा है कि क्या चावला को अपमान सहने का इनाम मिला है। नैतिकता-अनुशासन कांग्रेस की डिक्शनरी में नहीं है।

कुछ दिन पहले राजीव भवन में सन्नी अग्रवाल द्वारा चावला को अपमानित किया गया था। इस मामले में सन्नी अग्रवाल को पहले सस्पेंड किया गया था, लेकिन हाल ही में बहाल कर दिया गया। क्या इसी अपमान का चावला को इनाम मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button