राजनीति

भाजपा ने कांग्रेस से पूछे 7 सवाल- 51 हजार करोड़ कर्ज लेने के बाद 40 लाख घर बनाने पैसा क्यों नहीं दिया? 10 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता कहां है?

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ को 10 साल पीछे ले जाने का आरोप लगाया है। साय ने कांग्रेस से 7 सवाल पूछे हैं और लोगों से नगरीय निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट देकर कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील की है। साय ने पूछा है कि 51 हजार करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी छत्तीसगढ़ के 40 लाख लोगों के घर बनाने का पैसा क्यों नही दिया? प्रदेश के 10 लाख युवाओं का 9 हजार करोड़ का बेरोजगारी भत्ता क्यों दबा लिया? स्व सहायता समूह की 1 लाख महिलाओं से एक झटके में रोजगार छीन कर प्रदेश के 5 लाख लोगों को भूखा मरने क्यों छोड़ दिया? 800 करोड़ का बिजली बिल हाफ करके प्रतिवर्ष 1000 करोड़ का अतिरिक्त भार बिजली टैरिफ बढ़ाकर जनता पर क्यों डाला?
साय ने पूछा है कि मंडी शुल्क हटाने की बात कहकर दाल व पोहा जैसी गरीब जनता द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली रोजमर्रा की वस्तुओं पर मंडी शुल्क क्यों लगाया? लोगों से 20 लाख तक का मुफ्त इलाज देने की बात कह 20 रुपए का भी मुफ्त इलाज क्यों नही दिया? यूनिवर्सल हेल्थ स्किम को क्यों लागू नही किया? छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बात बोल-बोल कर छत्तीसगढ़ के ही लोगों से उनकी नौकरी, रोजगार, पेंशन, भत्ता छीनकर बाहर पैसा क्यों लुटाया?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button