अपराध

पुलिस परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर किया आंदोलन, पुलिस ने उनको बीच में ही रोका, बदसलूकी का आरोप भी

रायपुर। राजधानी में पुलिस के परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया गया, जिसमे राज्य के अलग- अलग जिलों से लोग आए हुए थे। इसमें महिलाए ज्यादा थी।

आंदोलन में शामिल होने आ रहे लोगों को पुलिस ने रास्ते में रोकने की कोशिश की। उनकी गाड़ियों को रोक दिया गया था। महिलाएं सड़क पर बैठ गई थी। महिलाओं का आरोप है कि उनके साथ पुलिस वालों ने बदसलूकी की है।

उ1नके साथ मारपीट किया गया है। रात तक आंदोलनकारी सप्रे शाला में बैठे रहे। पुलिस अधिकारी समझाने की कोशिश करते रहे।

पुलिस के परिजनों की मांग है कि जिन्हें बर्खास्त किया गया हैं, उन्हें बहाल किया जाए। बस्तर संभाग में जो सहायक आरक्षक पदस्थ है, उन्हें आरक्षक बनाया जाए।

उनका वेतन बढ़ाया जाए। पुलिस का साप्ताहिक छुट्टी शुरू किया जाए। उन्हें भी अन्य विभाग की तरह सुविधा दिया जाए।

आंदोलन का समर्थन देने वालो पर कार्रवाई की तैयारी

जिन पुलिस वालों के परिजन आंदोलन में शामिल हुए थे। उन पर कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस ऐसे पुलिस वालों की पहचान कर रही है। जो पुलिस वाले पर्दे के पीछे से आंदोलन चला रहे या समर्थन कर रहे हैं। उनकी खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button