खेल

तीसरा टी20 आज: भारत घर में श्रीलंका से लगातार दो मैच कभी नहीं हरा, आज हारे तो यह रिकॉर्ड बनेगा

  • भारत और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे से राजकोट में खेला जाएगा मुकाबला

India vs Srilanka T20 Series | भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शनिवार को राजकोट में शाम सात बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

अगर भारत को हार मिलती है तो सीरीज गंवाने के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा।

भारतीय टीम 2009 से अभी तक घरेलू मैदान पर श्रीलंका से कुल 16 मैच में आमने-सामने हुई है। इसमें भारत का जीत रिकॉर्ड शानदार है।

भारत ने 12 मुकाबले में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ तीन मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है।

श्रीलंका ने भारत को उसके मैदान पर पहली बार 9 दिसंबर 2009 को नागपुर में 29 रन से हराया था।

इसके बाद 9 फरवरी 2016 को पुणे में 5 विकेट से और इसके बाद 5 जनवरी 2023 को मात दी थी। दोनों टीमें राजकोट की मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी।

इस मैदान पर भारत अभी तक कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत मिली है, जबकि सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

राजकोट के मैदान पर भारत 10 अक्टूबर 2013 को आॅस्ट्रेलिया से, 4 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड से, 7 नवंबर 2019 को बांग्लादेश और 17 जून 2022 को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ी थी।

Related Articles

Back to top button