अपराध

दो बदमाशों ने एक युवक को ट्रेन के सामने दिया धक्का, कारण जान आप भी हो जाएंगे हैरान…

रायपुर। राजधानी के पार्वती नगर इलाके में पैसों के लेन-देन के विवाद पर दो बदमाशों ने एक युवक को ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसका पैर कटकर अलग हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिजनों ने इसकी पुलिस में शिकायत की। 10 दिन बाद खम्हारडीह पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है, लेकिन अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस की कार्रवाई भी सवाल उठने लगा है।

पुलिस ने बताया कि पार्वती नगर में राहुल साहू (23) रहता है। उसका पैसों के लेन-देन को लेकर ईश्वर सागर और अशोक मंडल से विवाद चल रहा है। 7 सितंबर को दोनों राहुल के घर आए। उसे अपने साथ रेलवे ट्रैक पर ले गए।

जहां उसके साथ मारपीट की। इस दौरान ट्रेन आ गई। दोनों आरोपियों ने राहुल को ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। राहुल ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका पैर कटकर अलग हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

ट्रेन से कटने से दो युवक की मौत

कचना रेलवे पटरी पर शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है। पुलिस हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button