अपराधप्रमुख खबरें

पूर्व मंत्री की बहू व पोती की शू लेस से गला घोंटकर हत्या

रायपुर। पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे बहू और पोती का खम्हारडीह स्थित मकान में दीवान के भीतर शव मिला है। दोनों को मारकर दीवान में भर दिया गया और ऊपर से बिस्तर लगा दिया गया। महिला का भाई और बहन दोनों घर आए तो बाहर ताला लगा हुआ था। महिला को दो घंटे तक फोन लगाते रहे, फोन बंद था। तब उन्हें शक हुआ तो ताला तोड़कर भीतर गए। मकान के भीतर दो युवक थे, जो पलंग नीचे छिपे हुए थे। मृतका की बहन और भाई को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। फिर बेडरूम की तलाशी ली। बिस्तर अस्त-व्यस्त था तो शक हुआ। बिस्तर को हटाकर जब दीवान को खोले तो महिला और बच्ची का शव मिला। पुलिस ने मकान में मिले दो युवकों को हिरासत में लिया है। इसमें एक युवक फरार बताया जा रहा है। महिला का पति गांव गया हुआ था। सूचना मिलने पर रात 10.30 बजे वह घर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में पुलिस गला दबाव कर हत्या की गई है।

एएसपी लखन पटले ने बताया कि खम्हारडीह में पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे का बड़ा बेटा तरूण धृतलहरे पत्नी नेहा (30) अाैर अनन्या उर्फ पीहू (9) के साथ रहता था। तरूण खेती के अलावा ब्याज पर पैसा देता है। तरूण तीन दिनों से गांव गया था। घर पर नेहा और पीहू थी। शाम 6 बजे नेहा को आखिरी बार उसकी छोटी बहन ने देखा था। उसके बाद नेहा का फोन बंद था। शाम 7 बजे नेहा को मायके ले जाने के लिए उसका छोटा भाई आकाश घर आया था। दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, तो उसने नेहा को फोन किया। नेहा का फोन बंद था। आकाश वहां से लौट गया और नेहा का फोन बंद होने की सूचना दी। पड़ोस में रहने वाली नेहा की छोटी बहन ने फोन किया तो फोन बंद मिला। तब वह रिश्तेदार के साथ घर आई और ताला तोड़कर भीतर गई। जहां पलंग नीचे तरूण का बहन दामाद और एक युवक छिपे हुए थे। नेहा और पीहू का शव दीवान के भीतर था। दोनों युवकों का कहना है कि तरूण का बड़ा दामाद अजय उन्हें मकान में बंद करके चला गया है।

आपसी रंजिश या पैसों का विवाद: पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि तरूण और नेहा ब्याज पर पैसा देते थे। कुछ रिश्तेदारों को भी पैसा दिए थे। वहीं पति-पत्नी के बीच भी विवाद होता था। पुलिस जांच कर रही है कि पैसों को लेकर विवाद के बाद हत्या की गई है या फिर आपसी रंजिश में मां-बेटी को मारा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button