अपराध

विवाहित जिम ट्रेनर ने शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म

रायपुर। डीडी नगर की 27 वर्षीय युवती को जिम के मालिक ने शादी का झांसा दिया और कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया। इसी दौरान आरोपी की असलियत सामने आई गई। आरोपी एक बच्चे का पिता निकला। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि डीडी नगर इलाके में 27 साल युवती रहती है। वह जिम जाती थी। जहां उसकी मुलाकात जिम के मालिक और फिटनेस ट्रेनर विनोद जांगड़े से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। विनोद ने युवती को शादी का झांसा दिया। उसने खुद का अविवाहित बताया। युवती भी शादी के लिए राजी हो गई। इस दौरान आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। एक साल बाद जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया। तब युवती आरोपी के घर पहुंच गई। जहां पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, फिर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button