अपराध

Khaki ki Shan Award: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने वाले को फांसी की सजा, जांच अधिकारी को खाकी की शान का सम्मान

बिलासपुर. स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर एसपी रजनेश सिंह ने पुलिसकर्मियों को खाकी की शान से पुरस्कृत किया। 

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “खाकी की शान” कार्यक्रम की घोषणा की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रखना और मानवीय संवेदनाओं के साथ कर्तव्य पालन करने की प्रेरणा देना है। 

इस आयोजन में 13 अधिकारी/कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिलासा गुड़ी सभा गृह में जिले के अधिकारी, कर्मचारी, और समाजसेवी संस्थाओं के लोग सम्मिलित हुए।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारी और उनके सराहनीय कार्य

1. निरीक्षक रविन्द्र कुमार अनंत एवं उप निरीक्षक राम नरेश यादव – थाना मस्तुरी के ग्राम हिर्री में आरोपी उमेंद्र केंवट द्वारा अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के मामले की उत्कृष्ट विवेचना, जिससे आरोपी को मृत्यु दंड की सजा मिली।

2. उप निरीक्षक कृष्णा साहू – चिटफंड कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 6 वर्षों से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी।

3. उप निरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय – यातायात जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार में सराहनीय योगदान।

4. सहायक उप निरीक्षक अवधेश सिंह – नशे हेतु प्रयुक्त भारी मात्रा में दवाओं की जप्ती, जिसमें आरोपी को 15 वर्ष का कठोर कारावास और डेढ़ लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया।

5. प्रधान आरक्षक जैतराम कश्यप – महत्वपूर्ण आसूचना संकलन में लगन और परिश्रम।

6. प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर – सीपत में ट्रेलर द्वारा 13 मवेशियों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में सूझबूझ से कार्य।

7. प्रधान आरक्षक आतिश पारिक, आरक्षक नवीन एक्का, आरक्षक तदबीर पोर्ते – जिले में चोरी, नकबजनी, लूट और उठाईगिरी के मामलों में आरोपी की पतासाजी में सराहनीय कार्य।

8. आरक्षक बसंत मानिकपुरी – रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लिम्हा में जलमग्न मकान से मासूम, महिलाएं, और बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button